बिलासपुर

पार्षद लक्ष्मी यादव ने किया एक और सरकारी जमीन पर कब्जा शिकायत के बाद तहसीलदार ने तत्काल कब्जा हटाने के दिये निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – देवरीखुर्द क्षेत्र के शारदा नगर व आदिवासी कन्या छात्रा वास के पास वाली जमीन पर स्थानीय पार्षद लक्ष्मी यादव व उसके गुर्गों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत पर मौके का निरीक्षक करने गए तहसीलदार ने तत्काल अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश पटवारी को दिए हैं । कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।बिलासपुर संभाग आयुक्त सहित कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी को बिलासपुर तहसील क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द चंद्रशेखर आजाद नगर के शारदा नगर में निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी यादव द्वारा सड़क की 20 फ़ीट जमीन व पार्षद के ही गुर्गों द्वारा आदिवासी कन्या छात्रावास के निकट स्थित बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद बिलासपुर तहसीलदार ने गुरुवार दोपहर देवरीखुर्द पहुंच अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया इस दौरान शारदा नगर व आदिवासी कन्या छात्रावास के निकट की जमीन पर कब्जा मिला जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र के पटवारी से तत्काल अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए । उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाने पर मुकदमा दर्ज करवाने और तहसील प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।

क्या है मामला

कुछ दिनों पूर्व तोरवा जोन क्रमांक 6 अंतर्गत आने वाले चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द 42 वार्ड शारदा नगर भोला श्रीवास के घर के पीछे सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसे लेकर कालोनी वासियो व क्षेत्र के युवाओं ने कलेक्टर व क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की थी कालोनी वासियो का आरोप था कि लॉक डाउन होने व सरकारी छुट्टी होने के दौरान शारदा नगर में खाली पड़ी जमीन पर स्थानीय पार्षद लक्ष्मी यादव ने कब्जा कर लिया है जिसके द्वारा उक्त भूमि पर सरकारी आंगनबाड़ी बनाने के नाम पर अवैध निर्माण करवाया जा रहा है । लोगों ने शिकायत में पार्षद यादव के साथ ही कुछ अन्य लोगो के द्वारा सरकारी भूमि पर आंगनबाड़ी बनाने व मना करने पर सरकारी कार्य मे बाधा न डालने की धमकी की शिकायत भी की थी व बेजा कब्जा हटाने की मांग की थी ।

पहले भी लग चुके आरोप

जमीन कारोबारी व निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी यादव पर पहले भी जमीन की अफरातफरी के आरोप लग चुके है । इसके पूर्व देवरीखुर्द तालाब पर गलत प्लाटिंग करने का आरोप भी तात्कालिक पंच रहने के दौरान निर्दलीय पार्षद झेल चुके है ।जिसकी जांच अभी ठंडे बस्ते में है।

रेत में कमीशन खोरी का आरोप

हाल ही में पार्षद लक्ष्मी यादव पर नदी की रेत में 200 रुपये प्रति ट्राली लेने के भी गंभीर आरोप क्षेत्र के युवाओं ने लगाए है जिसे देकर पूरे देवरीखुर्द में पार्षद चर्चा में हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...