बिलासपुर

कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर में एक और कोरोना संक्रमित की हुई मौत, गंभीर हालत में किया गया था रिफर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राजधानी के बाद अब न्यायधानी में कोरोना ने मौत का तांडव शुरू कर दिया है। जिले में महज 24 घन्टो में ही कोरोना संक्रमित दो मरीजो की मौत हुई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोरबा के एक 58 साल के मरीज की मौत संभागीय कोविड हॉस्पिटल में हुई है। बताया जा रहा है मरीज कोरबा के दीपिका कॉलोनी में रहने वाला था। जो पूर्व में कोरोना संक्रमित हुआ है। जिसका इलाज कोरबा के कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कर किया जा रहा था। जिसकी तबीयत अचानक गुरुवार को बिगड़ी जिसके मद्देनजर उसे देर रात कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई हालांकि मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। आपको बता दे इससे पहले ही गुरुवार को एक और मौत जिले में हुए है। मिली जानकारी के अनुसार गोंड़पारा निवासी 67 वर्षीय एक वृद्ध पुरूष की मौत हुई है, जिन्हें 16 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड 19 हॉस्पिटल में एडमिट कर उपचार किया गया था। उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ कोरोना की चपेट में आने से उनकी गुरुवार की शाम 6 बजे के लगभग उपचार के दौरान मौत हो गई है, इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत के आंकड़े 13 हो चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ...