रतनपुर

रतनपुर पहुँचे राज्यपाल रमेन डेका… माँ महामाया के दरबार में माथा टेक मांगी प्रदेश की खुशहाली,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर परिसर में राज्यपाल के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर प्रबंधन के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल श्री डेका ने माँ महामाया के दर्शन कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और माँ महामाया के आशीर्वाद से प्रदेश में प्रगति की यह गति और तेज होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के लोग सुखी और समृद्ध जीवन व्यतीत करें, यही उनकी कामना है।

मंदिर प्रबंधन की ओर से ट्रस्टी ओमप्रकाश तम्बोली और संतोष शुक्ला ने राज्यपाल श्री डेका का स्वागत करते हुए उन्हें माँ महामाया की तस्वीर और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता की भी सराहना की तथा मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

error: Content is protected !!
Letest
30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ...