बिलासपुर

अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार की दर्दनाक मौत, कोटा से लौट रहे थे गाँव तभी हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी के पास देर शाम दो बाइक सवार अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटना के शिकार हो गए, दुर्घटना इतनी खतरनाक हुई कि मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मौके पर राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी जिसके बाद सकरी पुलिस घटनास्थल पहुँचे और मृतकों की शिनाख्त कर शवों को हॉस्पिटल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार भरनी निवासी राजा जांगड़े पिता चन्द्र प्रकाश जांगड़े अपने साथी आशु सूर्यवंशी पिता भरत सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक सी.जी.10 ए. जे. 7679 में कोटा की तरफ से भरनी की ओर आ रहे थे जो लगभग रात 8 बजे चोरभट्ठी कला के पास पहुचे थे तभी उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में दोनों ही युवकों को गंभीर चोटें लगी जिसकी वजह से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...