मस्तूरी पचपेड़ी

10 वर्षो से नही बनी सड़क, शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीण….कोई नही सुनने वाला, आखिर अधिकारी क्यो दिखा रहे उदासीनता

उदय सिंह


मस्तूरी- विकास की ऐसी गति की लोग पिछले 10 वर्षों से पहुँच मार्ग के बनने की बाट जोह रहे है, नेता अधिकारी आकर चले जाते है और आवेदनों के बाद भी कोई राहत नही मिलती, आखिर ऐसा क्यो हो रहा ग्रामीणों को समझ नही आ रहा।

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मस्तूरी विकासखंड के भटचौरा से आमगांव पहुँच मार्ग केवल 3 किलोमीटर का है, लेकिन इसके बाद भी इस मार्ग को अब तक पक्का नही बनाया जा सका है। वर्ष के 12 महीने लोगों को ऐसे ही जर्जर कच्चे रास्ते से गुजारा करना पड़ता है

, बारिश के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाते है, यही वजह है कि आपात चिकित्सा सुविधा से भी ग्रामीणों को वंचित रहना पड़ता है। ग्रामीण इस जर्जर पहुँच मार्ग में आय दिन दुर्घटना का शिकार होते है, जिसे सुधरवाने या बनवाने कईं बार दरख्वास्त की जा चुकी है,

बावजूद कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही देता, हालात से जनप्रतिनिधि भी वाकिफ़ है, लेकिन चुनाव के खत्म होते ही उनकी भी गाड़ी कभी गाँव में वापस नही लौटी, मजबूरन ग्रामीणों को जैसे तैसे इसी पहुँच मार्ग का सहारा है,

जो स्थानीय स्तर पर पास ही स्थित कालन्दी स्पंज आयरन फैक्ट्री प्रबंधन से मार्ग को सुधरवाने बोलते है, जिसे गरज होती है तो कुछ रोड़े डालकर गड्ढों को भर दिया जाता है,

बाद में फिर वहीँ जर्जर मार्ग से ही उन्हें गुजारा करना पड़ता है। फ़िलहाल गाँव की सड़क तो कब बनेगी इसका जवाब किसी के पास नही है, लेकिन ग्रामीण यह जरूर जानते है कि विकास भी उनके गांव और उनसे कोसो दूर है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...