सीपत

फिर एक थाने को बनाया गया कंटेंटमेंट जोन, स्टॉफ को भेजा गया क्वारंटाइन में….संबंधित थाने के कार्य संचालित होंगे मस्तूरी थाने से

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – कोरोना की सक्रियता अब पुलिस विभाग में भी भारी पड़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे पॉजिटिव मरीजो के बाद अब ग्रामीण एरिया के थाना पर कोरोना का प्रकोप दिख रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सीपत थाना के 59 वर्षीय टीआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सास लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। जिन्हें उपचार के लिए सिम्स हॉस्पिटल लाया गया था। इस बीच उनकी कोविड जांच एंटीजन से की गई है। जिसमे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को पहले से ही डायबिटीज और बीपी की समस्या थी। वही जांच में उनमें ऑक्सीजन लैवल की कमी भी पाई गई है। जिसके मद्देनजर सिम्स हॉस्पिटल से उन्हें दोपहर को एम्स हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है।

इधर सीपत टीआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सीपत थाना सहित आसपास के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया है। वही प्रशासनिक दृष्टिकोण से थाने को फिलहाल सील कर दिया है। जहाँ के सारे काम आगामी आदेश तक मस्तूरी थाने से संचालित करने के आदेश पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जारी किए है। वही संक्रमित टीआई के संपर्क में रहने वाले स्टाफ सहित अन्य लोगो को होंम क्वॉरेंटाइन में भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...