रायपुर

शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 10 वाहन बरामद….अलग अलग थाना क्षेत्रों में देता था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

रायपुर – पुलिस ने शहर के अलग – अलग स्थानों से 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर लक्ष्मण बारले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक यादव ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शद्दाणी दरबार हाउसिंग बोर्ड कालोनी नंबर 26 फ्लैट नंबर 412 थाना माना जिला रायपुर का रहने वाला है तथा कोटेक महिन्द्रा बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी दिनांक 23.12.2020 को अपने दोस्त ज्योति के होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एच टी 8358 को लेकर डी एम टावर रावांभाठा स्थित कोटक महेन्द्रा बैंक के सामने खड़ी कर वाहन को लाॅक कर बैंक अंदर काम से चला गया। शाम करीबन 04ः00 बजे प्रार्थी बाहर आकर देखा तो उक्त वाहन वहां पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी तभी यह शातिर चोर पुलिस के हाथ लगा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...