
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिले में रोजाना औसतन 2 मरीजों की मौत हो रही है। जिसपर किसी का बस नही चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी जिले के हॉस्पिटल में तीन संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे दो जिले के और एक मरीज दीगर जिले का है। जिले के दो मरीजो ने सिम्स में दम तोड़ा। जिसमे पहला मरीज पुलिस लाइन स्थित वृद्धा आश्रम में रहने वाला 80 वर्षीय बुजुर्ग है। जिसकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें उनके परिजनों ने सिम्स में बुधवार को भर्ती कराया। यहां आईसीयू में उनकी इलाज चल रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरा मरीज दरबाज लॉज के पीछे तेलीपारा निवासी 56 वर्षीय महिला है। जिसने भी गुरुवार को करीब 11 बजे सिम्स हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है। महिला को एक सिंतबर को यहां भर्ती किया गया। लेकिन हालत बिगड़ गई और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मौतों को मिलाकर अब मरने वालों की संख्या जिले में 42 हो गई है। इधर अपोलो में कोरिया निवासी एक 76 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पीड़ित की मौत हुई है। जिसे 5 दिन पूर्व ही अपोलो हॉस्पिटल में इलाज केेेेे लिए एडमिट कराया गया था जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी वही गुरुवार को बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ी और उनकी मौत हो गई है।