जांजगीर चाँपा

घर में सो रहे पति पत्नी और बच्चे पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल किया गया रिफर….पुरानी रंजिश या कोई और वजह पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा– जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जावलपुर में बीती रात एक परिवार पर किसी ने जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया है, घटना देर रात 1 बजे लगभग की बताई जा रही है, जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई जब टीम मौके पर पहुँची तो पाया कि पति, पत्नी और बच्चे पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया है, जिससे तीनों खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़े हुए है।

टीम ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ से उनकी हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जावलपुर गांव के रामचरण पाटले, उसकी पत्नी रमा बाई और 16 साल का बेटा संजय पाटले घर में सोए थे, तभी देर रात किसी ने उन पर हमला कर दिया। फ़िलहाल अभी मामले की जांच पुलिस कर रही है जो आरोपी और इस घटना के पीछे की वजह का जल्द ही खुलासा करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...