छत्तीसगढ़

मुंगेली में इस बुधवार को डेंटल एंड कॉस्मेटोलॉजी फ्री कैंप, जेके डेंटल क्लीनिक की डॉक्टर दीपिका चौरसिया देंगी परामर्श

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली के पुराना बस स्टैंड में आगामी 11 सितंबर बुधवार को दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क दंत एवं कॉस्मेटिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। जेके डेंटल क्लीनिक एंड कॉस्मेटोलॉजी सेंटर की दंत रोग विशेषज्ञ और कॉस्मेटिक डेंटल सर्जन एंड कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ दीपिका चौरसिया इस निशुल्क शिविर में अपनी सेवाएं देंगी। डेंटल हेयर एंड कॉस्मेटिक संबंधी परामर्श जांच और चिकित्सा यहां प्रदान की जाएगी ।जीवन में सफलता के लिए अच्छी पर्सनालिटी और चेहरे पर निखार के साथ खूबसूरत स्माइल बेहद प्रभावी साबित हो सकती है ।यही वजह है कि इन दिनों लोग दंत चिकित्सा के साथ कॉस्मेटिक डेंटल सर्जरी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। मुंगेली में जेके डेंटल क्लिनिक एंड कॉस्मेटोलॉजी सेंटर पुराना बस स्टैंड सिटी कोतवाली के पास, के माध्यम से डॉक्टर दीपिका चौरसिया बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कर रही है ।

डॉ दीपिका चौरसिया द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से दांतो की सफाई, एक्सरे ,आड़े टेढ़े दांतो का इलाज, दांतों में मसाला भरना , मसूड़ों का इलाज, दांतो में आधुनिक कैप लगाना, दांतों का इंप्लांट, बच्चों के दांतो का इलाज, दांत निकालने की सुविधा के साथ कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट के तहत चेहरे के काले दाग झाई मुहासे मिटाने , मिजोथेरापि के माध्यम से त्वचा और बालों का इलाज, प्री ब्राइडल मेडिकेटेड फेशियल, लेजर द्वारा इलाज, आंखों के नीचे काले पन का इलाज, पीआरपी थेरेपी, आधुनिक मशीनों द्वारा मस्सा एवं तिल निकालने का इलाज और दवाइयों एवं मशीन द्वारा चर्बी घटाने का इलाज पुराना बस स्टैंड सिटी कोतवाली के पास मौजूद सेंटर में किया जाता है। डॉ दीपिका चौरसिया निशुल्क शिविर लगाकर यही सुविधाएं मुंगेली के नागरिकों को भी उपलब्ध करा रही है ।

बुधवार के शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 81098 24261पर संपर्क और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...