जांजगीर चाँपा

फिर एक पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला रेतकर फेंक दिया था शव…शिनाख्ती के बाद आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में पारिवारिक विवाद की वजह से एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतका की लाश जिला मुख्यालय जांजगीर के नैला उपथाना इलाके के नहरिया बाबा मंदिर के पास मिली है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और घटना पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार और भी आरोपी जांच के दायरे में हैं इसलिए खुलासे में वक़्त लगेगा।

दरअसल चाम्पा क्षेत्र के कोसमंदा की रहने वाली ललिता कश्यप की शादी पामगढ़ के चंडीपारा निवासी कन्हैया लाल कश्यप से 4 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति कन्हैया लाल ने पत्नी ललिता से झगड़ा शुरू कर दिया आए दिन उससे मारपीट करने लगा जिससे प्रताड़ित होकर ललिता ने परिजनों के साथ जाकर पामगढ़ थाने में दहेज प्रताड़ना सहित शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नाटकीय ढंग से आरोपी में बदलाव आने लगा और वह ललिता को अपने परिजनों के माध्यम से समझौता के लिए सिफारिशें करवाने लगा। कुछ दिन उसके साथ भी रहा है मगर हालात जस के तस रहे। फिर दूरियां बढ़ गई।

इस बीच दो दिन पहले आरोपी कन्हैया लाल के कन्हाईबंद निवासी रिश्तेदार के यहां पति पत्नी को सुलह के लिए बुलाया गया, लेकिन इससे पहले की कुछ परिणाम निकलता ललिता की लाश आज नहरिया बाबा मंदिर के पास मिली। ललिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है इसलिए अभी खुलासे में वक़्त लगेगा। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...