बिलासपुर

पुलिस ने कोरबा से चोरी का सरिया स्वराज माजदा में ले जाते आरोपी को धर दबोचा एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सरिया और माजदा किया गया जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि सीपत की ओर से एक सफेद रंग के स्वराज माजदा में कोरबा से चोरी का सरिया आ रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर टीम के साथ मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर सीपत की ओर से आ रही स्वराज माजदा सफेद रंग की सीजी 11 एबी 1707 को रुकवा कर उसमें लोड सरिया के संबंध में वाहन चालक अश्वनी कुर्रे पिता उदयराम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी बहतराई से लोड सरिया के संबंध में पूछताछ की गई

लेकिन उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज या बिल होना ना होना बताते हुए उक्त सरिया चोरी का होना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से स्वराज मजदा में लोड सरिया कीमती 100000 रुपए को वाहन के साथ जप्त किया गया है मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 41(1-4), 379 भारतीय दंड विधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब