मस्तूरी

बाढ़ के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्रामीणों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन का जताया गया आभार, ग्रामवासियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर बेहतर प्रबंधन को सराहा

उदय सिंह

मस्तूरी– पिछले महीने क्षेत्र में नीलागर नदी अधिक वर्षा की वजह से बौरा गई थी, लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा था और नदी उफान पर थी, जिसकी वजह से नदी के किनारों पर बसे दर्जनों गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए थे, इस दौरान जैसे ही मस्तूरी पुलिस को इसकी सूचना मिली तत्काल पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और प्रभावित लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों में नाव के माध्यम बचाया गया,

कई जगह तो नाव न पहुँच पाने की वजह से ट्यूब के माध्यम जवानों ने रेस्क्यू किया। इस दौरान जनहानि रोकने बेहतर प्रबंधन मस्तूरी पुलिस के द्वारा किया गया, जिसमें एसडीआरएफ की टीम भी जुटी रही। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 60 से अधिक लोग जिनमे बच्चे, महिला, बुजुर्ग भी शामिल है उन्हें बचाया गया।

पुलिस प्रशासन के इस बेहतर कार्य के लिए रविवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी फैजुल शाह सहित स्टॉफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी वजह से ही ग्राम वासियों को सुरक्षित बचाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रिसदा के जनप्रतिनिधि विजेश्वर खांडे, हर्षित चंदेल तथा छत्रपाल सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,