बिलासपुर

न्यायधानी में कोरोना संक्रमितों के मौत का सिलसिला जारी, रविवार को भी 6 मरीजों ने तोड़ा दम…4 संदेहियों की भी हुई मौत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना मरीजो के मौत की गति बढ़ती ही जा रही है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश लगाने में फिलहाल असफल ही नजर आ रहा है। बीते दिनों की ही तरह रविवार को भी जिले में 6 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को सबसे ज्यादा चार मौतें आरबी अस्पताल में हुई हैं। मरने वाले 6 मरीजों को जोड़कर अब जिले में कुल 87 मरीज मर चुके हैं। रेलवे कोविड अस्पताल में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।आरबी अस्पताल में 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। ओवर ब्रिज के नीचे रहने वाले पुरुष को 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत रविवार को हुई। पुराना बस स्टैंड में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत आरबी अस्पताल में हुई है। उन्हें 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शांति अपार्टमेंट टिकरापारा में रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत आरबी अस्पताल में रविवार को हुई। बुजुर्ग को 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिम्स में रामायण चौक में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इधर बाजपाई बाढ़ा मध्यनगरी में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी रविवार को हुई है। जिसकी रिपोर्ट बीते दिनों पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उन्हें होंम असोलेशन में रखा गया था। जहाँ उनकी अकसमिक मौत हो गई है। वही आरबी अस्पताल में जांजगीर निवासी 51 वर्षीय एक और मरीज की मौत हुई है। वही शिव चौक कुदुदंड निवासी महिला को 6 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को दोपहर 2.45 बजे महिला की मौत हो गई। 

मुंगेली के एल्डरमैन की भी सास छीन ली कोरोना ने,,कांग्रेस नेता के मौत के बाद खेमे में शोक की लहर..

रविवार दरमियानी रात मुंगेली जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और एल्डरमैन शीतल दुबे का निधन आरबी हॉस्पिटल में हुआ है। जिनकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही जा रही है। मालूम हो 5 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें मुंगेली के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। वहां सही इलाज ना होने पर परिजन ने उन्हें 11 सितंबर को बिलासपुर के निजी अस्पताल आर बी अस्पताल ले गए थे, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बजे उनकी सांसे थम गई।शीतल दुबे 66 वर्ष के थे। कई दशकों तक उन्होंने कांग्रेस के लिए राजनीति की। उनके निधन से मुंगेली कांग्रेस में शोक का वातावरण है।

पॉजिटिव मरीजो के अलावा चार संदेहियों ने भी गवाई जाना..

जिले में छह मौतों के अलावा चार संदेहियों की भी मौत हुई है। जांजगीर के शक्ति निवासी 50 वर्षीय पुरुष की मौत सिम्स में हुई है। एंटिजन किट से कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांजगीर के पामगढ़ निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी सिम्स में हुई है। रैपिड किट से जांच निगेटिव है तो आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आना बाकी है। तोरवा में रहने वाले 55 वर्षीय पुरुष ने सिम्स में अंतिम सांस ली है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट आना बाकी है। कपिल नगर मे रहने वाली 73 वर्षीय महिला की मौत भी सिम्स में हुई है। एंटिजन रिपोर्ट निगेटिव है तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र...