छत्तीसगढ़सीपत

लूथरा शरीफ दरगाह में सत्ता परिवर्तन, खादिमानो को फिर से सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रदेश में सत्ता के परिवर्तन के बाद यहां भी दुबारा तख्त पलट गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लूथरा स्थित दरगाह बाबा हजरत सैयद इंसान अली रहमतुल्लाह का दरगाह राजनीतिक उठापटक का अखाड़ा बनकर रह गया है। पिछले कुछ समय से यहां अधिकारों को लेकर चल रही राजनीति और साजिशों मैं बार-बार नया मोड़ आ रहा है। यहां सैयद इंसान अली के खानदान के खादिमानो के साथ हाजी अखलाक खान के नेतृत्व में 27 सदस्य कमेटी दरगाह और मस्जिद के कामकाज को संचालित कर रही थी। इसी दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप और साजिशों के साथ तख्तापलट किया गया ।वक्फ बोर्ड द्वारा कई आरोप लगाते हुए पुरानी कमेटी को बर्खास्त करते हुए अकबर बक्शी और अन्य 49 सदस्य मुतवल्ली प्रबंधक कमिटी को दरगाह मस्जिद दारुल फैजाने बाबा इंसान अली लूथरा शरीफ की जिम्मेदारी दे दी गई, जिसके बाद से मामला ट्रिब्यूनल और हाई कोर्ट में चल रहा था। इसी दौरान सालाना उर्स भी आया और कोर्ट के आदेश पर नई कमेटी को उर्स संचालन की जिम्मेदारी दी गई ,लेकिन शर्त जोड़ा गया कि वह सक्षम सीए से ऑडिट करा कर एक एक पाई का हिसाब हाई कोर्ट को दें ।

सीईओ जहीरूद्दीन के नोटिस को भी दरकिनार करते हुए दो महीने बीत जाने के बाद भी किसी तरह का हिसाब नहीं दिया गया ।पिछले साल 24 से लेकर 29 दिसंबर तक हुए सालाना उर्स की रौनक भी इस बार फीकी बताई जा रही थी, वहीं नई कमेटी के जिम्मेदारी संभालने के बाद से दरगाह में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी थी ।तमाम शिकायतों को देखते हुए भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अन्य आरोपों के आधार पर अकबर बक्शी के 50 सदस्यीय समिति को बर्खास्त करते हुए एक बार फिर दरगाह शरीफ के मूल खादीमान हाजी मान खान, हाजी शेर मोहम्मद, हाजी बशीर खान,, हाजी मोहम्मद शरीफ, हाजी जाकिर मोहम्मद ,हाजी शब्बीर खान ,कुल मिलाकर छह सदस्यों को शनिवार को प्रभार सौंपा गया ।इसके लिए वर्तमान कमेटी को भी नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनके कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचे ,लिहाजा मस्तूरी एसडीएम वीरेंद्र लकड़ा, नायब तहसीलदार राजकुमार साहू ,सीपत टी आई और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ताला तोड़कर विधिवत कार्रवाई पूरी की गई और 6 खादिमो को प्रभार सौंपा गया। एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद 6 खादिमो की यह समिति जल्द ही नई कमेटी का गठन करेगी। वैसे मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है जिस पर फैसला आना बाकी है ।आरोप है कि पूर्व सरकार मैं बैठे कुछ लोगों के इशारे पर लूथरा शरीफ दरगाह में सत्ता परिवर्तन का खेल खेला गया था। अब प्रदेश में सत्ता के परिवर्तन के बाद यहां भी दुबारा तख्त पलट गया।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...