बिलासपुर

शिक्षा प्रमुख सचिव ने मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूलों का किया निरीक्षण, उन्नयन को लेकर जताई खुशी…विश्व स्तरीय मॉडल बनाने दिए निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे,जहां उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में उन्नयन किए जा रहें शहर के दो स्कूल शासकीय मंगला हाई स्कूल तथा तारबाहर शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान किए जा रहे नवीनीकरण कार्य की प्रगति पर संतोष जाहिर की।

इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए शहर के तीन मंगला शासकीय स्कूल,लाला लाजपत राय स्कूल तथा तारबाहर हाई स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों का उन्नयन का जिम्मा बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सौंपा गया है जो कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर एवं एमडी प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में काम कर रही है। इन स्कूलों में अत्याधुनिक क्लास रूम, लैब, लाइब्रेरी, तथा पूरे परिसर को व्यवस्थित तैयार किया जा रहा है साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जा रहें हैं।

प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने लैब एवं लाइब्रेरी में पर्याप्त उपकरण तथा किताबों की व्यवस्था करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए साथ ही स्कूलों में नियुक्त किए गए शिक्षकों के संदर्भ में जानकारी ली।

बचें हुए कार्यों को जल्द पूरा करने तथा एक विश्व स्तरीय स्कूल तैयार करने के निर्देश जिले के अधिकारियों को प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला ने दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव के साथ कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर,निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय,सहायक संचालक शिक्षा संदीप चोपड़े,जीएम स्मार्ट सिटी सुधीर गुप्ता,डीईओ अशोक भार्गव समेत जिले के अधिकारी शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR