बिलासपुर

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आयें शहर के व्यापारी – कलेक्टर,दुकानें बंद करने के समय का होगा सख्ती से पालन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने शहर के व्यापारी संगठन, होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं सामाजिक संगठनों की बैठक ली। प्रशासन के अनुरोध पर सभी ने स्वेच्छा से मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बैठक में व्यापारी संघ ने कलेक्टर से मांग की कि शहर में दुकानें बंद करने का समय कम किया जाये। इस पर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने कहा कि पूर्व से दुकानें बंद करने का निर्धारित समय रात्रि 8 बजे निर्धारित किया गया है। व्यापारियों ने जानकारी दी कुछ प्रतिष्ठान निर्धारित समय पर दुकानें बंद नहीं कर रहे है। कलेक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय का सख्ती से पालन करवाया जायेगा। कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान में बिना मास्क के आने वाले किसी भी ग्राहक को सामान न बेचें एवं अपने प्रतिष्ठान में अनिवार्य रूप से सेनेटाईजर की व्यवस्था करें।

उन्होंने ’’नो मास्क नो गुड’’ की व्यवस्था बनाने कहा। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को मास्क न पहने वालों पर कड़ाई से जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। बैठक में सेनेटरी ऐसोसिएशन, बिलासपुर व्यापारी संघ, हाॅटल व्यावसायी संघ एवं विजडम ट्री फाउन्डेशन ने 5-5 ऑक्सीजन सिलेण्डर देने पर सहमति जताई। इसी प्रकार सराफा एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ काॅमर्स, बिलासपुर पेट्रोलियम ऐसोसिएशन, व्यापारी संघ, संभागीय चेंबर ऑफ काॅमर्स आदि द्वारा शवों को सुरक्षित रखने के लिए एक-एक डीप फ्रीजर दिया जायेगा। कलेक्टर की पहल पर व्यापारी संघों द्वारा शहर में विभिन्न चैक चैराहों पर काढ़ा पिलाने की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम देवेन्द्र पटेल सहित विभिन्न व्यापारी संघों एवं समाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,