बिलासपुर

ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट…बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर परसदा में एक ट्रक चालक लूट का शिकार हो गया। बुलेट सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम देते हुए नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सोनू बाजरा, निवासी ग्राम घुसरवार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश, वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित बिलासा इंजीनियरिंग में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत है। घटना दिनांक 29 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे की है। सोनू बाजरा ने बताया कि वह अपने मालिक आरिफ अली के यहां ट्रक खड़ा कर पास के साहू ढाबा में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब वह वापस अपने ट्रक की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट में सवार तीन युवक पीछे से आए और चाकू अड़ाकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके शर्ट की जेब में रखे 5 हजार रुपये नगद और हाथ में रखा मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर की ओर भाग निकले। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे पीड़ित तत्काल किसी से संपर्क नहीं कर सका। अगले दिन सुबह उसने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) व 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...