तखतपुर

तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

उदय सिंह

बिलासपुर – तखतपुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब और भी रहस्यमय हो गया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नहर किनारे मिले शव की हालत इतनी भयावह थी कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी भारी वाहन की चपेट में आने जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मार्ग पर शव मिला है, वहां आमतौर पर किसी भी भारी वाहन का आवागमन नहीं होता। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के कुर्मीपारा निवासी हरिशंकर वैष्णव 40 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हरिशंकर करीब 15 दिन पहले अपने परिचित दुष्यंत चंद्राकर के पास तखतपुर आया हुआ था, जो स्थानीय पॉलिटेक्निक संस्थान में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से अपने मित्र के साथ वहीं रह रहा था। बताया गया कि गुरुवार रात हरिशंकर घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नहर रोड किनारे उसका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

शव की स्थिति बुरी तरह कुचली हुई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन ने उसे रौंदा हो, हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियां इस संभावना पर सवाल खड़े कर रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की अंतिम गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे तखतपुर क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म...