बिलासपुर

क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी…फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे सबक!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग अब भी सतर्क नहीं हो रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भारी नुकसान उठाकर चुकाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवती को क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर ठगों ने शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया प्रियंका मिश्रा 26 वर्ष निवासी मुंगेली नाका, बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, 17 मार्च 2026 को उसे खुद को HDFC बैंक का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड ऑफर का झांसा देकर PAYZAPP ऐप डाउनलोड करवाया और लिमिट सेट करने के नाम पर OTP प्राप्त कर लिया। OTP साझा करते ही ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 16 और 17 मार्च को दो ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,05,009 रुपये पार कर दिए। ठगी की जानकारी युवती को बाद में मैसेज के जरिए मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को राकेश मित्तल नाम से परिचित कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और संबंधित खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी खंगाली जा रही है। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। बैंक या किसी भी संस्था के नाम पर आए कॉल, लिंक या ऐप डाउनलोड करने से पहले पूरी तरह जांच करें। कभी भी OTP, कार्ड डिटेल या बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें। थोड़ी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में साफ कर सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...