रतनपुर

30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत…भारत माता के जयकारों से गूंजा रतनपुर नगर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भारतीय थल सेना में 30 वर्षों तक राष्ट्र की रक्षा करते हुए गौरवपूर्ण सेवा देने वाले सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल के सेवानिवृत्त होकर गृह नगर लौटने पर नगरवासियों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और भारत माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

महामाया चौक से लेकर मां महामाया मंदिर परिसर तक नगरवासियों ने विशाल जन रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह सूबेदार जायसवाल का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया। सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल ने वर्ष 1996 में लखनऊ से अपनी सैन्य सेवा की शुरुआत की थी और 30 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने के बाद प्रयागराज से सेवानिवृत्त हुए। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

सीमाओं पर तैनात रहते हुए भी उन्होंने अपने समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को कभी नहीं भुलाया। महामाया मंदिर परिसर में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनके योगदान को सराहते हुए कहा कि ऐसे सैनिक राष्ट्र की असली ताकत होते हैं।

सूबेदार जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि सेना में बिताया गया समय उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अध्याय रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी सेवा भावना बरकरार है। उन्होंने घोषणा की कि अब वे रतनपुर के युवाओं और बच्चों को निशुल्क आर्मी ट्रेनिंग प्रदान करेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा देश सेवा के लिए प्रेरित हो सकें।

उन्होंने कहा कि अब उनका मुख्य उद्देश्य नगर सेवा और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। सूबेदार जायसवाल की इस पहल से नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और युवाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...