मस्तूरी

मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती….आवेदन 18 मई तक,

उदय सिंह

बिलासपुर – एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 मई से 18 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तुरी ब्लॉक के चार आंगनबाड़ी केंद्र ओखर 01, हरदी 01, मानिकचौरी 01 एवं कोकड़ी 01 में सहायिका के एक-एक पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।अधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप होगी। चयन प्रक्रिया में पात्रता, निवास एवं निर्धारित मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। इस भर्ती के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में भी मजबूती आएगी। अधिक जानकारी एवं विस्तृत नियमों के लिए अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...