रतनपुर

रतनपुर की सड़कों में सांड का आतंक…अब तक कई नगरवासी हुए घायल, आवारा मवेशियों के प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन हुआ फेल,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर के विभिन्न वार्डों में आवारा मवेशीयों ने आतंक मचा रखा है, जिसके चलते नगर में लगभग आधा दर्जन लोग चोटिल होकर अस्पताल पहुंच चुके है, वही एक गम्भीर अवस्था मे अपोलो में भर्ती है, रतनपुर नगर की सड़कों व चौराहों मे खास कर बड़ी बाजार में आवारा मवेशियों की बाढ़ सी आ गई है, जिसके चलते आम जनों की जान खतरे में है, बीते दिनों करैहापारा में गोविंद तम्बोली सहित दर्जनों लोंगो को एक आवारा मवेशी ने पीछे से जाकर जबरदस्त टक्कर मारते हुए पटक दिया, अचानक हुए हमले से दोनो बुजुर्गों के होश उड़ गए और वे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए, गोविंद तम्बोली के सर पर चोट लगने से वे बुरी तरह घायल हो गए जिसे प्राथमिक उपचार उपरांत तत्काल अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है, वही मदन सोंनी उपस्थित लोंगो की मदद से किसी तरह लंगड़ाते हुए घर पहुंचे जहाँ पर उनका उपचार जारी है, वही दूसरी तरफ बड़ी बाजार में सब्जी खरीद रही रजहापारा निवासी रमा सिंह को बाजार में एक आवारा सांड से उठाकर पटक दिया, जिसके चलते उनके कमर हाथ व पीठ में चोंटे आई है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है,।

प्रार्थी पहुंचे थाना शिकायत करने

करैहापारा निवासी पीड़ित राकेश तम्बोली ने स्थानीय आरक्षी केंद्र में उक्त मवेशी मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने थाना पहुँचे थे, जहाँ पर थाना प्रभारी ने उन्हें अपना पल्ला झाड़ते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन नगरपालिका में अपना आवेदन देने पश्चात आवेदन यहां देवे, ताकि उक्त मवेशी मालिक के खिलाफ कार्यवाही किया जा सके, फिलहाल उक्त सांड के हमले से बुरी तरह आहत हुए तम्बोली सहित अन्य लोंगो का इलाज परिजन करा रहे है, वही अपोलो में गोविंद तम्बोली की हालत अत्यंत खराब बताई जा रही है, उनके परिजनों ने उक्त मवेशी के मालिक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है,

error: Content is protected !!
Letest
5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,