छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस आरक्षक ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर मिले रुपयों से भरे पर्स को महिला को लौटाया

आरक्षक ने महिला से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया और फिर ससम्मान महिला को उनका पर्स वापस लौटा दिया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आमतौर पर पुलिस की छवि ईमानदार और सहयोगी नहीं मानी जाती , लेकिन विभाग में ऐसे कई पुलिसकर्मी है जो अपनी कार्यशैली से इस धारणा को मिथ्या साबित करते हैं। रविवार को भी ऐसा अवसर उस वक्त आया जब तार बाहर थाने के आरक्षक प्रमोद कसेर को पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे ग्राउंड के पास लावारिस पड़ा एक लेडिस पर्स मिला। पर्स की जांच में पर्स में एटीएम कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस ,परिचय पत्र और कुछ जरूरी कागजातों के अलावा 10,000 रुपये नगद मिले। पर्स में मौजूद डॉक्यूमेंट के आधार पर पर्स सरकंडा निवासी श्वेता गुप्ता का होना पाया गया। जिसके बाद आरक्षक ने महिला से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया और फिर ससम्मान महिला को उनका पर्स वापस लौटा दिया। अपना पर्स गुम जाने से परेशान श्वेता गुप्ता पुलिस के इस पहल से बेहद प्रभावित और खुश नजर आई। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पुलिस को बार-बार धन्यवाद दिया। ऐसे नजारे पुलिस थाने में बहुत कम देखे जाते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन...