छत्तीसगढ़बिलासपुर

23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए रवाना हुआ दल जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण

गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिये

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में बनाये गये सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण, संकेत चिन्ह, वाहन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मतदान दल और सामग्री वितरण में लगे कर्मचारी सुबह 6 बजे वितरण स्थल पर पहुंच जायें। डाॅ.अलंग ने सभी सेक्टर अधिकारियों को उनके सेक्टर में जाने वाले मतदान दलों के लिये उपलब्ध बसों की व्यवस्था देखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में जाने वाले वाहनों के ड्राइवरों का नंबर अपने पास रख लें, जिससे कोई समस्या न हो। गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिये। डाॅ.अलंग ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सामग्री वितरण स्थल तक मतदान दलों को कोई परेशानी न हो इसके लिये आवश्यक संकेत चिन्ह लगाये जायें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और... बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,