
रमेश राजपूत

बिलासपुर- तीन अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक युवक सहित दो नाबालिग को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जो शौक़ पूरा करने चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, दरअसल प्रार्थी राजू साहू निवासी देवनंदन नगर फेस 1 सरकंडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 सितम्बर की रात को प्रार्थी खाना खाकर सपरिवार सो रहा था उसी दौरान करीब 1:00 से 2:00 के बीच अज्ञात चोर द्वारा घर के बेडरूम में प्रवेश कर बेडरूम से दो नग मोबाइल फोन एवं 2500 रुपए नगदी रकम चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई, विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी के दौरान खमतराई चौक में सेंट्रो कार में घूम रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में घूमते पाए जाने पर रोककर पूछताछ किया गया पूछताछ पर अपचारी बालक एवं आरोपी सूरज ठाकुर के द्वारा अपने शौक को पूरा करने चोरी करना स्वीकार किये अपचारी बालक के द्वारा दिनांक घटना समय को देवनंदन नगर फेस1 बिलासपुर से एक सैमसंग j2 मोबाइल एवं ओप्पो f15 मोबाइल तथा 2500 रुपए को चोरी करना स्वीकार किया गया अपचारी बालक के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गए दो नग मोबाइल एवं 2000 रुपए को जप्त कर अपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर बाल न्यायालय भेजा गया अपचारी बालक के साथ अन्य एक आरोपी सूरज ठाकुर पिता श्यामू ठाकुर उम्र 19 साल पता जबड़ा नाला सरकंडा एवं एक अन्य अपचारी बालक द्वारा मिलकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चांटा पारा से मोबाइल फोन एवं नकदी रुपए चोरी करना तथा कोनी थाना क्षेत्र के शराब दुकान के सामने हनुमान मंदिर के पास से स्कूटी चोरी करना स्वीकार करने पर चोरी गए संपत्ति की जब्ती की जाकर अलग से थाना सिविल लाइन एवं थाना कोनी द्वारा कार्यवाही की जा रही है, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार सी जी 07 एम 0543 को जप्त किया गया है।