जांजगीर चाँपा

दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार…पुलिस नाकेबंदी कर जुटी तलाश में, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के राहौद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। दो अज्ञात युवकों ने साइकिल सवार व्यक्ति से ढाई लाख रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल 50 वर्ष निवासी राहौद, 13 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक से 2,50,000 नगद निकालने गए थे। यह राशि उन्होंने ग्राम राहौद के श्याम चंदेल से घरेलू कार्य के लिए उधार ली थी, जिसके लिए श्याम चंदेल ने उनके नाम चेक दिया था। बैंक से राशि निकालने के बाद करीब 1 से 2 बजे के बीच उनकी मुलाकात बैंक परिसर में अपने परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वे वापस राहौद लौटे।

राहौद पहुंचकर गोपेश्वर पटेल ने ग्रामीण बैंक के पास पहले से खड़ी अपनी साइकिल ली और नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर घर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 14 स्थित दो तालाबों के बीच सुनसान मार्ग पर सामने से आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया और झपट्टा मारकर नगदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद प्रार्थी ने राहौद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों के फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पतासाजी जारी है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...