छत्तीसगढ़बिलासपुर

साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृहमंत्री किया स्मारिका का विमोचन

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए उनके अलावा बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू विधायक शैलेश पांडे रश्मि सिंह अटल श्रीवास्तव विजय केसरवानी भी पहुंचे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विवाह के नाम पर आडंबर और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए साहू समाज लगातार परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह का आयोजन करता रहा है ।प्रदेश में बड़ी संख्या में बसे साहू समाज के प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में किया गया, जहां प्रदेश भर से जुटे विवाह योग्य युवक-युवतियों के बीच दांपत्य रिश्ते बनाने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए उनके अलावा बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू विधायक शैलेश पांडे रश्मि सिंह अटल श्रीवास्तव विजय केसरवानी भी पहुंचे ।मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा की 1984 से वे लगातार साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। अपेक्षाकृत पिछड़े समाज को आगे ले जाने के प्रयास में एक तरफ जहां सरकार जुटी है वही समाज को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
साहू समाज के प्रतिनिधि और बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू ने भी समाज को संगठित करने शिक्षा को अपनाने और कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया ।

हर वर्ष की तरह इस बार भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां समाज के 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का सम्मान किया गया वहीं समाज के उन छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया जिन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है समाज के उन प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ जिन्होंने राजपत्रित अधिकारी बनकर समाज को गौरवान्वित किया है ।

बिलासपुर के देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में आयोजित परिचय सम्मेलन में जुटे परिजनों ने एक दूसरे को समझने के बाद नए रिश्ते बनाने की ओर पहला कदम बढ़ाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...