प्रकृतिबिलासपुर

अब काॅल करने पर पौधे पहुचेंगे घर , निगम ने जारी किया मोबाइल नंबर

डेस्क

बिलासपुर नगर निगम ने हरिहर बिलासपुर अभियान अंतर्गत काॅल करने पर पौधे घर तक पहुंचाने की सुविधा शुरू की है। शहर के कोई भी नागरिक निगम के मोबाइल नंबर पर काॅल कर पौधरोपण के लिए पौधे मंगा सकता है।
हरिहर बिलासपुर अभियान अंतर्गत नगर निगम ने भी वृहद संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर शहर के नागरिकों को अपने मोहल्ले, घर व घर के आस-पास पौधे लगाने के लिए पौधों को घर तक पहुंचाने की सुविधा शुरू की है।

इसके लिए शहर के नागरिकों को उद्यान विभाग के सहायक अभियंता अनिल त्रिवेदी के मोबाइल नंबर 9993596520 पर काॅल करना होगा। काल करने के बाद निगम के उद्यान विभाग द्वारा नागरिकों के बताए गए पते पर पौधा पहुंचा दिया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाने के दिशा में निगम प्रशासन द्वारा सतत् प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम के चिन्हांकित जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाया जा सकता है। पौधे लगाने से शहर को हराभरा माहौल के साथ स्वच्छ वातावरण मिलेगा और वाटर लेबल डाउन होने के समस्या भी छुटकारा मिलेगा। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर वासियों से अपने घर, घर के आस-पास, मोहल्ले और सार्वजनिक जगहों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
राजस्व अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक...नामांतरण, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी ल... ग्राम कौड़िया के किसानों ने की एनटीपीसी से मुआवजा दिलाने की मांग...कलेक्टर जनदर्शन में समस्याओं की हु... VIDEO:- हथियार लहराकर दहशत फैलाते वीडियो हुआ था वायरल….पुलिस ने थाना क्षेत्र में की छापेमारी, 5 आरोप... पुरानी रंजिश में विवाद...युवक के सिर पर बियर बॉटल से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार खारंग नदी में रेत चोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई... चार ट्रैक्टर जब्त, नायब तहसीलदार ने की छापेमार... छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह पदाधिकारियों को लूटपाट और उगाही के मामले में 7-7 साल की सश्रम कारावा... VIDEO: जयरामनगर से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट की वारदात…नकाबपोश आरोपियों ने दिया... छह माह से आवास मित्रों को नही मिला वेतन...बार बार दे चुके है आवेदन....अब जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ग... पटवारी सस्पेंड:- बड़े झाड़ जंगल की ज़मीन बिक्री में तेंदुआ पटवारी की संलिप्तता...गिरी निलंबन की गाज, सर्पदंश से 14 वर्षीय बच्ची की मौत...परिजनों में मातम, मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,