बिलासपुर

वार्ड 29 से निर्दलीय प्रत्याशी एस.डी. कार्टर ने दिखाई दमदार दावेदारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 से निर्दलीय प्रत्याशी एस.डी. कार्टर (रेड्डू भैया) ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए जनता से अपील की है कि वे उन्हें अपना सेवक चुनें, न कि नेता। रविवार को वार्डवासियों ने एक विशाल रैली निकालकर कार्टर के समर्थन में मतदान करने की अपील की। रैली में सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया और ‘बल्ला छाप’ चुनाव चिन्ह के पक्ष में वोट डालने का संकल्प लिया।वार्ड के विकास को बताया प्राथमिकता रैली के दौरान एस.डी. कार्टर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे वार्ड के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे। कार्टर ने कहा, “मेरा सपना एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वार्ड बनाना है, जहां हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों।”जनसंपर्क अभियान हुआ तेज चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में एस.डी. कार्टर और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। वे वार्डवासियों को विश्वास दिला रहे हैं कि उनकी जीत से वार्ड का चहुंमुखी विकास होगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कार्टर हमेशा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं।
11 फरवरी को होगा मतदान वार्ड क्रमांक 29 में मतदान 11 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्टर ने सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर ‘बल्ला छाप’ को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता के अधिकार और वार्ड के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

जनता के बीच बढ़ रहा समर्थन

वार्ड में बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए कार्टर के समर्थकों का उत्साह चरम पर है। वे उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी और एस.डी. कार्टर को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना