बिलासपुर

बिलासपुर :- लूट औऱ झपटमारी की बढ़ती घटनाएं बनीं आम नागरिकों के लिए खतरा….एक्टिवा सवार महिला गंभीर रूप से घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में लूट और झपटमारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला ग्राम मदनपुर निवासी विजय कुमार साहू का है, जिनकी पत्नी रामेश्वरी साहू झपटमारी के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। विजय कुमार साहू, जो सब्जी विक्रेता हैं, अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा में मस्तुरी से मदनपुर लौट रहे थे। शाम करीब 6:50 बजे जब वे सांई माया टाउनशिप पप्पू ढाबा के पास गतौरी पहुंचे, तो बिलासपुर की ओर से दो अज्ञात बाइक सवार पीछे से आए और एक्टिवा के बराबर में चलते हुए उनकी पत्नी के लेडीज़ पर्स को झपटने का प्रयास किया। रामेश्वरी साहू ने साहस दिखाते हुए पर्स को बचाने की कोशिश की, लेकिन संघर्ष के दौरान पर्स की पट्टी टूट गई और एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल रामेश्वरी साहू को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर श्री मंगला अस्पताल नेहरू नगर के ICU में भर्ती किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304-BNS, 62-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी गई है,
बिलासपुर जिले में पिछले कुछ दिनों में झपटमारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। खासकर महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ज़रूरत है। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो ऐसी घटनाएं और भी गंभीर रूप ले सकती हैं। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि लूट, झपटमारी अब एक सामान्य अपराध बन चुकी है, जो कभी भी किसी की जान भी ले सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा