बिलासपुर

रामाराव पर भारी पड़ा, वापसी का खेल….संगठन से निष्कासन की मांग पर अड़े मंडल अध्यक्ष

रमेश राजपूत

बिलासपुर- भाजपा के विरोध में विगत कई महीनों से कार्य करने वाले रेल्वे के व्ही.रामाराव को जब भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिली, तो फिर वे भाजपा में ही सक्रिय रहने की भूमिका निभाने का नाटक करते हुए अपनी सफाई देने मीडिया के सामने आ गए, वही उनके इस सफाई के खेल के बाद विरोध में रेल्वे मण्डल से भाजपा प्रतिनिधि एवं मण्डल अध्यक्ष द्वारा सामुहिक रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से व्ही.रामाराव को भाजपा से निष्कासित करने और उन पर उचित कार्यवाही करने हेतु शिकायत पत्र सौंपा गया है।

गौरतलब है कि टिकट की दौड़ से बाहर होने के बाद रामाराव ने इस नाटकीय घटनाक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें राजधानी में कांग्रेस ज्वाइन करने की पुष्टि होने के बाद भी भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता होने की दलील देते हुए संगठन में काम करने की सफाई दी गई थी, जिससे अब नाराज कार्यकर्ताओ और मंडल अध्यक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संगठन से शिकायत की है और उनके खिलाफ पार्टी से बाहर निकालने की कार्रवाई करने की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...