तखतपुर

सड़क हादसा:- घूमकर लौट रहे 7 छात्रों में से 2 की हुई मौत, बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने मारी ठोकर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – 12वीं की उत्तर पुस्तिका जमा कर पिकनिक स्पॉट घूम कर वापस लौट रहे 7 दोस्तों में दो दोस्त की दुपहिया वाहन ट्रक से टकरा जाने से दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को जरहागांव हाईस्कूल में कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिका जमा हो रही थी उत्तर पुस्तिका जमा करने के बाद सभी सातो दोस्त पिकनिक स्पॉट बेलगहना औरापानी घूमने गए थे, जिनमें विनय ध्रुव खाम्ही, जितेंद्र साहू खाम्ही, दुर्गेश साहु खाम्ही, नरेश अन्नत जरहागांव, विकास साहू जरहागाव, राकेश लहरे पिता रामगोपाल 20 वर्ष अमोरा और इसका साथी दुर्गेश कश्यप 20 वर्ष  निवासी जरहागांव शामिल थे, जो रात लगभग 9:00 बजे वहां से घूम कर जब लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमाक सी जी 04 जे बी 3288 वाहन ने अनियंत्रित गति से चलाते हुए दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 10 व्ही 8543 चालक को ठोकर मार दी जिससेराकेश लहरे पिता रामगोपाल 20 वर्ष अमोरा और साथी दुर्गेश कश्यप 20 वर्ष की ठोकर लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

ट्रक इतनी अनियंत्रित हो गई थी कि दुर्घटनाग्रस्त दुपहिया वाहन के अगल-बगल में चल रहे उनके दोस्तों को भी ठोकर लग गई जिससे उसके अन्य साथी भी घायल हो गए हैं और उनमें से कुछ का इलाज तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इधर थाना प्रभारी  घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं वहीं घायलों का इलाज जल्दी से हो इसके लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य केंद्र में जुटी हुई है पुलिस के मुताबिक सभी दोस्तों की उम्र लगभग 19 और 20 वर्ष की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,