रायपुर

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित डीएसपी ने तोड़ा दम, पुलिस विभाग में शोक की लहर…लगातार फ्रंट लाइन वारियर्स की जा रही जान

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – बुधवार को कोरोना ने एक और पुलिसकर्मी की सांसे छीन ली है। वैसे तो प्रदेश में कोरोना का कहर अब भी जारी है। जो आम जनता के बाद अब पुलिस जवानों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। क्योकि बुधवार को रायपुर में पदस्थ डीएसपी लक्ष्मण राम चौहान की आखरी सांसे टूट गई। बताया जा रहा है उनका इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। जहाँ उन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां थी। जिससे उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। इस बीच एम्स के मेडिकल टीम उनके उपचार को लेकर काफी प्रयासरत थी। लेकिन बुधवार शाम वह कोरोना के प्रहार से नही बच सके और उन्होंने अपना देह त्याग दिया। इसकी खबर लगते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मालूम हो 1989 में वह राजनांदगाँव के लालबाग थाने में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के पद पर काम कर रहे थे। जिसके बाद वह कवर्धा,बेमेतरा और दुर्ग सहित कई थानों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाई थी। जिसके बाद वह वर्त्तमान में रायपुर डीएसपी के पद पर कार्यरत्त थे। जहाँ बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है। गुरुवार को कोहला रोड छुईखदान निवासी लक्ष्मण चौहान का अंतिम संस्कार राजनांदगांव में किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब