बिलासपुर

VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के मोपका चौक के पास सड़क किनारे बना खतरनाक गड्ढा अब लगातार हादसों की वजह बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गड्ढे के कारण अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इसे भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लापरवाही का आलम यह है कि रोजाना सैकड़ों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं और हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक बार फिर यही गड्ढा हादसे की वजह बन गया। जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक CG10 AN 6083 मोपका चौक के पास सड़क किनारे बने उसी गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे से निकालने की कार्रवाई भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक के नशे में होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि मोपका चौक के पास बना यह गड्ढा लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन ने इसे भरने की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर नगर निगम की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,