बिलासपुर

कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा फिर लगा बढ़ने, जिले में 7 मरीजों ने तोड़ा दम….. आंशिक राहत के बाद फिर उछाल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत गुरुवार को दर्ज किया गया है। इनमें पांच मरीज जिले के है। तो दो मरीज अन्य जिलों के है। जिसके बाद न्यायधानी में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 140 हो गयी है। गुरुवार को कोविड हॉस्पिटल में सर्वाधिक तीन मरीजो की मौत हुई है। पहला मरीज मस्तूरी का रहने वाला है। जिसकी उम्र 58 साल बताई जा रही है।

जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भर्ती किया गया था। इसी तरह दूसरी मरीज सकरी की रहने वाली 34 वर्षीय महिला थी। जिसका भी इलाज कोविड हॉस्पिटल में चल रहा था। वही तीसरी मौत लालखदान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय की हुई है। महादेव अस्पताल में जरहाभाठा निवासी 64 साल की महिला ने दम तोड़ा है, वही महिमा नगर सिरगिट्‌टी निवासी 55 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल में मौत हुई है।

जिले के पांच मरीजों के मौत के अलावा बिलासपुर में दो अन्य जिलों के कोरोना पीड़ितों ने भी दम तोड़ा है। गौरेला पेंड्रा मरवाही के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग की रेलवे अस्पताल में मौत हुई तो वहीं चिरमिरी की 78 वर्षीय महिला ने श्री राम केयर अस्पताल में दम तोड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...