मस्तूरी

मस्तूरी के ग्राम लावर में एसपी संतोष सिंह ग्रामीणों से हुए रूबरू…चौपाल लगाकर पुलिस कर रही लोगों को जागरूक, सड़क सुरक्षा और निजात अभियान सहित कई विषयों पर हुई चर्चा

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लावर में बुधवार को स्कूल प्रांगण में निजात अभियान और सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों को नशे के कारण हो रहे नुकसान और निजात के तहत चल रही कार्यवाही के बारे में बताया गया, साथ ही इस दौरान चल रहे सड़क सुरक्षा माह और सायबर फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया गया।

जिले के एक गांव में चौपाल लगाकर एसपी संतोष कुमार सिंह ने लोगो को बताया की किस तरह से आजकल सायबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। एसपी ने कहा कि आजकल स्मार्ट फोन का चलन सबसे ज्यादा है, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी लोगों को नही है वही साइबर ठग लोगों की इसी कमजोरी का फायदा उठा अपने जाल में फंसाकर फ्राड कर रहे है और लोग अपनी जमा पूंजी एक झटके में गवां रहे है।

निजात अभियान दे रही स्वच्छ समाज की प्रेरणा..


जिले में एक साल से निजात अभियान चल रहा है जिसमे 4 हजार 2 सौ से अधिक लोगो के ऊपर निजात अभियान के तहत कार्यवाही हुई है जिसमे से 980 लोगो को जेल भेज चुके है। इसके साथ ही जगह जगह पुलिस कैंप लगाकर लोगो को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रही रही है। नशा एक सामाजिक बुराई है। उसको खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

जो जनता के सहयोग के बिना सफल नही है। हालांकि इस अभियान में आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान एडिशनल एसपी अर्चना झा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही सभी बच्चों और महिलाओं को गुड टच बेड टच के बारे में बता जागरूक किया गया।

वही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 को सूचना देने या संबंधित पास वाले थाने में इसकी सूचना देने जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, मस्तूरी एसडीएम अमित कुमार सिन्हा,

एसडीओपी उदयन बेहार,मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, यातायात पुलिस,ग्राम सरपंच समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...