बिलासपुर

पानी टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, समझाईश के बाद भेजा गया घर…पारिवारिक विवाद और पुलिस में सुनवाई न होने से था क्षुब्ध

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नाक चौक के पास उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक पुजारी ने आत्महत्या के मंशा से पानी टंकी के ऊपर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान बुजुर्ग पंडित अपनी बहू और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगा। बुजुर्ग का आरोप है कि उसकी बहू का अवैध संबंध किसी से है, जिसकी वजह से बहु अलग रहना चाहती है और वाद विवाद करती है, शिकायत करने पर पुलिस उल्टा उनके साथ मारपीट करती है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी बस्ती निवासी प्रदीप पांडे महराज का एक बेटा है। उसकी शादी हो चुकी है। प्रदीप अपनी पत्नी, बेटा और बहू के साथ रहते हैं। बेटा और बहू के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। जिससे तंग आकर बुजुर्ग गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे रस्सी पकड़कर बन्नाक चौक स्थित पानी टंकी के उपर चढ़ गया। उसे टंकी पर चढ़ते हुए देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। महराज टंकी के उपर से चिल्लाकर खुदकुशी करने की बात कहकर ऊंचाई से कुदकर जान देने की धमकी देने लगा। जिससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नीचे उतरने के लिए निवेदन करने लगे, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था और न ही नीचे उतरने को तैयार हो रहा था, घंटो यह ड्रामा चलता रहा। इस बीच सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी महराज को नीचे उतारने की कोशिश की, पर वह बार-बार जान देने की धमकी दे रहा था। पुलिस और लोगों की समझाईश के बाद महराज आखिरकार नीचे उतर गए। प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया वही सिरगिट्टी पुलिस के मुताबिक प्रदीप के बेटे पोषण पांडेय और उसकी बहू के बीच पारिवारिक विवाद है। जिसे लेकर थाने में मामला दर्ज है। प्रदीप पांडेय अपनी बहू के चरित्र पर शक करता है। जिसकी वजह से उनके बीच अक्सर विवाद होता है। फिलहाल मामले को शान्त करा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,