छत्तीसगढ़बिलासपुर

27 को बिलासपुर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

इस सम्मेलन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में नए जोश के साथ जुट जाएगी।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोनों गहरे सदमे में है। इसी बीच लोकसभा चुनाव भी आ गया, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे है। लिहाजा खोया हुआ उत्साह फिर जगाने के लिए 27 फरवरी को बिलासपुर में बिलासपुर क्लस्टर के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।27 फरवरी दोपहर 12:30 बजे से आरंभ होने वाले इस आयोजन की तैयारी लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में की जा रही है ।शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पहुंचे ।भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसके मुख्य अतिथि। कार्यकर्ताओं का खोया उत्साह जगाने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह उनके बीच होंगे। इस दिन बिलासपुर क्लस्टर यानी बिलासपुर ,जांजगीर चांपा ,कोरबा समेत सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता बिलासपुर में जुटेंगे। यहां सिर्फ राजनाथ सिंह ही नहीं होंगे बल्कि उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश सह संगठन मंत्री पवन साय और सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दी गई है। जो इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में नए जोश के साथ जुट जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ...