छत्तीसगढ़रतनपुर

तड़के सुबह कोयले से भरी ट्रेलर पलटी , सड़क पर लगी वाहनों की कतार

थाना से महज 300 मीटर के दूरी पर हुई घटना में 8 घन्टे बाद रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारू किया

रतनपुर रवि सिंह ठाकुर

रतनपुर पेंड्रा मार्ग में आज सुबह 4 बजे के आसपास पेंड्रा तरफ से कोयला लेकर आ रही ट्रेलर अचानक रतनपुर गांधीनगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पूरा कोयला रोड में आ गया । वही इस घटना से 8 घंटे तक सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही और फिर महामाया बाईपास से लोगो ने अपने वाहनों को आना जाना कराया ।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह तड़के गांधीनगर में कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।यह घटना गांधीनगर रतनपुर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद रतनपुर पुलिस सुबह 12 बजे घटनास्थल पहुंची और टेलर को रोड से हटवा कर लाइन क्लियर किया गया उसके बाद गाड़ी का आवागमन शुरू हुआ।वार्ड में रहने वालों ने भोर में करीबन 4 बजे के आस पास देखा कि एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एमडी 8274 कोयला लोड लेकर पेंड्रा तरफ से बिलासपुर की ओर जा रही थी जोकि रतनपुर गांधीनगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पूरा कोयला रोड में बिखर गया पास खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर ही रतनपुर थाना स्थित है घटना के बाद रोड में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई घटना की जानकारी रतनपुर पुलिस को सुबह ही हो गयी थी इसके बावजूद 12 बजे रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचे फिर गाड़ी को साइड कराई और रोड का आवागमन शुरू हुआ।खबर लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी ।,

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...