रतनपुर

सामुदायिक सहयोग की भावना, आदिवासी ग्रामीणों को उनके ही कार्य के लिए मेहनताना और राशन का वितरण…समाज को संवारने अनोखी पहल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अपने खुद का काम करने की भला मजदूरी कोई दूसरा क्यों देगा, अगर कोई कहे कि मिलता है तो आप कहेंगे इस लॉक डाउन में आप अच्छा मजाक करने लगे हैं, पर ये सच है यह काम समाज सेवी संस्था क्षितिज अपनी सहयोगी संस्था ” कासा” के सहयोग से कर रही है। लॉक डाउन में बेकारी से परेशान कोरबा जिले के वनांचल के गांवों में रह रहे 424 बिरहोर और पंडो आदिवासी परिवार अपने ही घर की साफ सफाई, किचन गार्डन, खेतों का समतलीकरण, धान की रोपाई, सब्जी उगाने, डबरी निर्माण, रोड, बनाने और सामुदायिक काम कराया गया।

इसकी मजदूरी एक हजार रुपये और महीने भर का राशन उपलब्ध कराया गया, समाज सेवी संस्था क्षितिज के सचिव ज्ञानाधार शास्त्री ने बताया लॉक डाउन में बेकारी और भूखमरी से बचाने स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग को विकसित करने वनांचल के आदिवासियों को जागरूक करने पहल की गई है। कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोंगा नाला, गणेशपुर, भंडार खोल, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के कुटोसर नगोई, डोंगरसरई, गुड़रुमुड़ा, मलपहरी, चमेली भाठा गांव के बिरहोर व पंडो आदिवासी परिवार को मदद पहुंचाया गया, 75 परिवार के बैंक खातों में एक हजार रुपये ट्रांसफर कर उन्हें चावल, तेल और दाल का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल