मुंगेली

मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी….प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआर,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। धान उपार्जन केंद्र हथनीकला में भारी अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई। इनमें से 90 केंद्रों से 52.82 लाख क्विंटल से अधिक धान का शत-प्रतिशत उठाव किया जा चुका है, जबकि अन्य केंद्रों में उठाव की प्रक्रिया जारी है।इसी दौरान हथनीकला केंद्र में 8 हजार 216 क्विंटल धान गायब पाए जाने का मामला सामने आया। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग , नोडल सीसीबी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई गई। जांच में धान की कमी की पुष्टि होने के साथ ही खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत 29 मार्च 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और शासन को आर्थिक क्षति मानते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। कलेक्टर ने उनके विरुद्ध विभागीय जांच कर सेवा से पृथक करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कड़े संदेश देते हुए कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...