मस्तूरी

एक बार फिर सक्रिय हुए अज्ञात धान चोर..मंडी ले जाने रखा 35 क्विंटल धान फार्म हाउस से चोरी, मस्तूरी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले में एक बार फिर अज्ञात धान चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो किसानों की मेहनत की कमाई को चुराने बड़े वाहनों के साथ ताक में रहते है और जैसे ही रात में मौका मिलता है धान की चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाते है। ताजा मामला गिरोह का इसलिए है क्योंकि बाड़ी में धान की चोरी अकेले व्यक्ति द्वारा नही की जा सकती, लिहाज़ा कुछ लोगों का गिरोह ही इस तरह की चोरी को अंजाम दे सकता है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा निवासी प्रणव वर्मा का फार्म हाउस लिमतरा स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित है जहाँ 2 एकड़ 10 डिसमिस में स्वर्णा धान की पैदावार की गई थी, जिसे मिसाई के बाद 70 बोरियों में भरकर रखा गया था, जिसे 13 जनवरी को धान खरीदी केंद्र लेकर जाना था जिसका टोकन कट चुका था।

लेकिन इसी बीच 7 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने धान की 70 बोरियों को चोरी कर ले गए, जिसे किसी पिकअप में भरकर ले जाने की संभावना है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम... बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर... सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला, ग्राम चकरबेढ़ा के ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत...दुकान संचालक ... पचपेड़ी : एसआईआर कार्य के दौरान बीएलओ के साथ मारपीट का मामला...निर्वाचन आयोग के शासकीय कार्य में बाध... स्थानीय से वैश्विक की ओर बढ़ता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला... उद्यमिता और रोजगार को दे र... बिलासपुर: न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना...सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में चाकू गोदकर ... भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित....मुसर्रफ खान बनाये गए अध्यक्ष,...