मस्तूरी

पैदल, बाइक और वाहन पेट्रोलिंग के माध्यम, कानून व्यवस्था बनाये रखने की गई सघन चेकिंग….लोगों को दी गई समझाईश तो हुल्लड़बाजी करने वालो को गया खदेड़ा

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ ही कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखते हुए अवैधानिक गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसीक्रम में शनिवार को मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह के निर्देश पर क्षेत्र में वाहन पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग और पैदल पेट्रोलिंग टीम का गठन कर सघन गस्त किया गया। इस दौरान नागरिकों में सुरक्षा का भाव प्रदान करते हुए, अलग अलग स्थान में अड्डेबाजी करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले और अशांति फैलाने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई की गई ।

सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी अवैधानिक गतिविधि ना करें इसके अलावा जोन्धरा चौक,मल्हार रोड तथा मस्तूरी बिलासपुर रोड पर खड़ी बेतरतीब वाहनों को भी हटाया गया साथ ही कुछ दुकानदार जो दुकान के सामने सामान बिखरे हुए थे उन्हें समझाईश दी गई ताकि आवागमन बाधित न हो रहा,

इसके अलावा कुछ जागरूक महिलाओं ने भी थाने में फोन कर बताया था कि शाम को कुछ लोग भीड़ लगाकर हुल्लड़बाजी करते है, जिन्हें बाईक पेट्रोलिंग द्वारा सख्ती से समझाईश दिया गया कि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैलाएं साथ ही वाहन पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचकर कार्रवाई की गई,

जिसमे जयरामनगर रेलवे फाटक के पास बेवजह एकत्र होकर अड्डेबाजी कर रहे लोगो को खदेड़ा गया।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,