बिलासपुर

फांसी पर झूलती मिली अधेड़ की लाश, सुबह घर से निकला था मॉर्निंग वॉक पर….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  तारबाहर क्षेत्र स्थित रेलवे क्वार्टर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब यहां लोगों ने फांसी के फंदे पर लटकी एक व्यक्ति की लाश देखी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगती चली गई ।इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई । पुलिस के मुताबिक यह लाश मिलन श्रीवास की है जो कि टिकरापारा निवासी था। मिलन श्रीवास नाई के काम के साथ साथ दूसरा काम भी करता था । मृतक रोजाना सुबह 5:00 बजे अपने घर से टहलने निकलता था और साथ में अपने कुत्ते को भी ले जाता था लेकिन सोमवार की सुबह लगभग 3:00 बजे ही घर से किसी को बिना बताए निकल गया । इस दौरान उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद वह तारबहार क्षेत्र स्थित एक खाली रेलवे क्वार्टर के सामने आया और पेड़ से लटक कर फांसी पर झूल गया।सूत्रों की माने तो मृतक यहां अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था । इसकी पहली पत्नी का परिवार बेमेतरा में रहते हैं जहां से भागकर वह कुछ साल पहले शहर आ गया था। सुबह पत्नी ने पड़ोसियों के माध्यम से दरवाजा खुलवाया और उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान मृतक मिलन श्रीवास की लाश फंदे पर झूलती पाई गयी।बताया यह भी जा रहा है कि मृतक के साथ किसी ने मारपीट करते हुए उसके सिर का मुंडन कर दिया था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...