अवर्गीकृत

कपड़ा दुकान में चोरों ने फेरा झाड़ू, 9 लाख के कपड़े लेकर हो गए चंपत

डेस्क

बेलतरा क्षेत्र में रातों-रात चोर एक कपड़ा दुकान पर झाडू फेर कर चलते बने । बेलतरा निवासी सुभाष जायसवाल की बस स्टैंड के पास पुश्तैनी कपड़ा दुकान है ।रोज की तरह वे शुक्रवार शाम को कारोबार के बाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान के शटर का ताला खुला हुआ है।

किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए सुभाष जायसवाल भागे भागे दुकान पहुंचे तो देखा कि पूरी दुकान अस्त-व्यस्त है। दुकान से करीब 9 लाख रुपए के थान और अन्य कपड़े गायब थे। वही गल्ले में मौजूद करीब 500 रु चोर अपने साथ ले गए थे। दुकान के शटर के दोनों ताले टूटे और पास ही पड़े हुए मिले तो वहीं दुकान के बाहर किसी गाड़ी के टायर के निशान भी दिखें। माना जा रहा है कि चोर किसी वाहन में पहुंचे थे और मालवाहक वाहन में भरकर कपड़ा चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन सुभाष जायसवाल कपड़ों का बिल पेश नहीं कर पाए इसलिए खबर लिखे जाने तक मामला थाने में दर्ज नहीं हो पाया था।

दुकान संचालक सुभाष जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुकान में लाखों रुपए के कपड़े मौजूद थे, जिनमें से कीमती 9 लाख रुपए के कपड़े चोर अपने साथ ले गए। सुभाष जायसवाल ने दुकान में नगदी नहीं छोड़ी थी।लिहाज़ा चोरों के हाथ नगद रकम अधिक नहीं लगी। फिलहाल सुभाष जायसवाल कपड़ों की खरीदी का बिल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बाद ही थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होगी। वहीं बेलतरा क्षेत्र में बड़ी चोरी होने से व्यापारियों में दहशत देखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: नदी जाने से रोका तो 11 साल के मासूम ने उठा लिया खौफनाक कदम...आत्महत्या से मजदूर परिवार में छ... बिलासपुर में भाजपा स्थापना दिवस समारोह, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और समर्पण...अमर अग्रवाल ने किया... आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी... कार को बनाया था ठिकाना, पुलिस ने 3 बुकी दबोचे.. 5 लाख नगद सहित का... शर्मसार हुई गुरु-शिष्य की परंपरा... नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शराबी शिक्षक गिरफ्तार पटवारी पर गंभीर आरोप...भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से आमागोहन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से हुई... खुशियां मातम में बदलीं...बोलेरो-वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत बिलासपुर जिले में नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध..पेयजल संकट से निपटने बड़ा फैसला, रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला.... 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार हथ... सीएससी सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट... संचालक हुआ घायल,कंप्यूटर-सामग्री समेत लाखों का नुकसान, पुलिस जा...