जांजगीर चाँपा

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर माँ ने ही कि बेटे की हत्या….मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर एक माँ ने अपनी ही संतान को मौत के घाट उतार दिया है, मिली जानकारी के अनुसार जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना में 22 अप्रैल की 12 बजे के लगभग मृतक सुनिल कुमार सूर्यवंशी पिता स्व शिवचरण सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी महंत थाना नवागढ़ द्वारा हमेशा की तरह शराब पीकर घर में अपनी मां को पैसा नही देती हो, सौतेला व्यवहार करती हो मोटर सायकल चलाने नही दे रही हो कहकर घर के मोटर सायकल व टीवी को तोडफोड कर अपनी मां को मारपीट कर रहा था। जिससे तंग आकर आरोपी मां द्वारा गुस्से में आकर अपने बेटे सुनिल कुमार सूर्यवंशी को टांगी से सिर को मारकर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे सुनिल कुमार सूर्यवंशी गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई, मामले में आरोपीया के विरुद्ध थाना नवागढ में धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम कराया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान तत्काल आरोपिया अघन बाई सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया, जिससे घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी (टांगी) को बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ, उपनिरी रमेश एक्का , मप्रआर स्वाती गिरोलकर, आर. श्याम कुमार शांते, रमेश भारद्वाज , संजय टण्डन, रामसरकार मआर चंद्रप्रभा शांते, कारनीकी पटेल मनसै विमला साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...