रतनपुर

राष्ट्रपति के मां महामाया देवी के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओ के लिए बिलासपुर कलेक्टर , एसपी ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – आगामी 1 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुँच रही है, राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धार्मिक प्रवृत्ति की है, इसलिए वे अपने बिलासपुर दौरे के अवसर पर अंचल की प्रतिष्ठित देवी मां महामाया के दर्शन करने के लिए भी पहुंचेंगी, इसे लेकर रतनपुर में उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बलौदा बाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति रही है। 31 अगस्त की सुबह करीब 10:00 बजे वह रायपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल के साथ शोधार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 1 सितंबर को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेगी, जहां सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर वो लैंड करेंगी। यहां से वो रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में देवी के दर्शन करने के लिए भी जाएंगी, जिसकी तैयारियां चल रही है। मंगलवार को इसी तैयारी के सिलसिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने रतनपुर महामाया मंदिर परिसर स्थित हेलीपैड मैदान का निरीक्षण किया और तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। महामाया मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओ की भी तैयारी पर चर्चा की गयी।

error: Content is protected !!
Letest
शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक...सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरो... पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं