मस्तूरी

मस्तूरी प्रेसक्लब कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से ठा.उदय सिंह चुने गए अध्यक्ष, सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी

रमेश राजपूत

मस्तूरी – लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की साख मजबूत करने बिलासपुर प्रेसक्लब के पदाधिकारी निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मस्तूरी में पत्रकारों की अहम बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे बिलासपुर प्रेसक्लब के अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, सचिव वीरेंद्र गहवई, सहित कोषाध्यक्ष रमन दुबे पहुँचे थे। जिनके समक्ष मस्तूरी प्रेसक्लब का गठन किया गया।

जहाँ सालो से मस्तूरी ब्लॉक के खबरों को आम जनता के बीच प्रस्तुत करने वाले मिडीया कर्मियों को प्रेसक्लब में जोड़ा गया। और उनके सफल संचालन हेतु बिलासपुर प्रेसक्लब के पदाधिकारियों ने सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है। मस्तूरी प्रेसक्लब कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मस्तूरी के सक्रिय 23 मीडियाकर्मियों को प्रेसक्लब में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

वही उनके प्रेसक्लब की छवि को निरंतर बनाए रखने मस्तूरी प्रेसक्लब के अध्यक्ष कि जिम्मेदारी उदय सिंह ठाकुर के मजबूत कंधों पर सौंपी गई है तो वही सचिव के रूप में संतोष सिंह ठाकुर को चुना गया है, साथ ही कोषाध्यक्ष सुधीर सुमन,उपाध्यक्ष प्रमोद भारत अवस्थी और ननकू साहू, सह सचिव सुरेश दुबे ,अजीत राठौर सहित संरक्षक सुनहर राम चंदेल, ओम प्रकाश पांडे को नियुक्त किया गया है।

देखिए नव गठित प्रेसक्लब सदस्यों की सूची..

1 उदय सिंह ठाकुर- अध्यक्ष

2 ननकू साहू – उपाध्यक्ष

3 प्रमोद भारत अवस्थी – उपाध्यक्ष

4 संतोष ठाकुर – सचिव

5 सुरेश दुबे – सहसचिव

6 अजीत राठौर-सहसचिव

7 सुधीर सुमन – कोषाध्यक्ष

8 आकाश राय- सहकोषाध्यक्ष

9 सुनहर राम चंदेल – संरक्षक

10 ओम प्रकाश पांडे – संरक्षक

11 बसंत बंसल- संरक्षक

12 दुर्गा प्रसाद प्रजापति

13 कृष्णपाल देव खटकर

14 हरि शंकर पांडे

15 सूरज सिंह ठाकुर

16 सूर्यप्रकाश सूर्यकांत

17 सूर्यप्रकाश घृतलहरे

18 दुर्गेश चंद्राकर

19 रविंद्र टंडन

20 कृष्ण कुमार चंदेल

21जगन्नाथ प्रसाद नेताम

22 शत्रुहन प्रसाद साहू

23 संजय निषाद

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी