मस्तूरी

मुर्गी पालक से चूजा सप्लाई के नाम पर 11 लाख रुपयों की धोखाधड़ी…ऑर्डर और भुगतान के बाद नही मिली डिलीवरी

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के एक मुर्गी पालन करने वाले व्यवसायी से 11 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें मुर्गी के 20 हजार चूजों की रकम विभिन्न बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कराकर चूजों की सप्लाई नही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा निवासी गौरी शंकर भास्कर एग्रो सेंटर के नाम से मुर्गी पालन का व्यवसाय करते है, जो कृष्णा हेचरी एंड ब्रीडिंग फार्म झारखंड से चूजा खरीदते है, इस बार भी उन्होंने संजीत मान पिता सुरेंद्र मान निवासी करनाल हरियाणा से फोन पर संपर्क कर चूजा खरीदने का आर्डर दिया और 20 हजार चूजों के लिए अलग अलग बैंक एकाउंट में 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन काफी समय बाद भी चूजों की डिलीवरी नही की गई, जिसके बाद फोन करने पर जल्द डिलीवरी का हवाला दिया जाता रहा, इसी दौरान आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिससे परेशान व्यवसायी ने इस धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले में प्रार्थी ने कंपनी के एमडी मोहित मान से भी संपर्क किया जिसने भी उन्हें गुमराह किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने संजीत मान के खिलाफ 34, 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...